PNG को WebP में कैसे कन्वर्ट करें
- 1. अपनी PNG फ़ाइलें चुनेंPNG फ़ाइलें चुनें पर क्लिक करें या इमेज को बॉक्स पर खींचकर छोड़ें।
- 2. कन्वर्ट करें पर क्लिक करेंक्वालिटी चुनें या लॉसलेस पर टिक करें, फिर कन्वर्ट करें पर क्लिक करें।
- 3. डाउनलोड करेंWebP फ़ाइलें एक-एक करके या सब एक साथ ZIP में डाउनलोड करें।
PNG और WebP के बारे में
PNG लॉसलेस है और ट्रांसपेरेंसी सपोर्ट करता है। स्क्रीनशॉट और लोगो के लिए आमतौर पर यही फ़ॉर्मेट चलता है, पर इसकी फ़ाइलें बड़ी हो सकती हैं।
WebP वेब के लिए Google का बनाया फ़ॉर्मेट है। यह लॉसी या लॉसलेस हो सकता है और दोनों मोड में ट्रांसपेरेंसी सपोर्ट करता है। आज के सभी बड़े ब्राउज़र इसे सपोर्ट करते हैं। Safari में यह 2020 से चलता है।
| PNG | WebP | |
|---|---|---|
| कंप्रेशन | लॉसलेस | लॉसी या लॉसलेस |
| ट्रांसपेरेंसी | हाँ | हाँ, दोनों मोड में |
| एनिमेशन | सिर्फ़ APNG के रूप में, कम सपोर्ट | हाँ |
| फ़ाइल साइज़ | बड़ा | उसी इमेज के लिए आमतौर पर छोटा |
| ब्राउज़र के बाहर सपोर्ट | हर जगह | अच्छा, पर कुछ पुराने ऐप इसे नहीं खोल पाते |
| किसके लिए | एडिटिंग, आर्काइव, शेयर करना | वेबसाइट की इमेज |
लॉसलेस या क्वालिटी
हर पिक्सल को ज्यों का त्यों रखने के लिए लॉसलेस पर टिक करें। लोगो, आइकन, ऐप के स्क्रीनशॉट और डायग्राम के लिए यही ठीक है। फ़ाइलें आमतौर पर PNG से छोटी होती हैं, पर लॉसी फ़ाइलों जितनी नहीं।
काफ़ी छोटी फ़ाइलों के लिए लॉसलेस पर टिक न करें। यह फ़ोटो और बारीक इलस्ट्रेशन के लिए ठीक है। क्वालिटी डिफ़ॉल्ट रूप से उच्च पर रहती है, जिसमें ज़्यादातर लोगों को कोई फ़र्क नहीं दिखता। अधिकतम ज़्यादा डिटेल रखता है। मध्यम और सबसे छोटी फ़ाइल ज़्यादा कंप्रेस करते हैं। लॉसलेस पर टिक हो तो क्वालिटी का कोई असर नहीं होता।
हर लाइन में मूल और नया साइज़ दिखता है। पूरा फ़ोल्डर कन्वर्ट करने से पहले कुछ इमेज दोनों तरीकों से आज़माकर देखें।
अपनी वेबसाइट पर WebP
- WordPress वर्ज़न 5.8 से मीडिया लाइब्रेरी में WebP अपलोड लेता है।
- ज़्यादातर साइट बिल्डर भी WebP लेते हैं। आपका न ले, तो PNG ही रखें।
- अपनी मूल PNG फ़ाइलें संभालकर रखें। इन्हें एडिट करना और पुराने सॉफ़्टवेयर में खोलना आसान है।
- कुछ पुराने डेस्कटॉप ऐप, ईमेल ऐप और प्रिंट सर्विस WebP नहीं खोल पाते। WebP से PNG इसे वापस बदल देता है।
- फ़ोटो के लिए मूल JPG को JPG से WebP से बदलें। इससे एक बार का अतिरिक्त कंप्रेशन बच जाता है।
- मेटाडेटा डिफ़ॉल्ट रूप से हटाएँ पर रहता है। EXIF और XMP डेटा WebP में कॉपी करने के लिए इसे रखें पर सेट करें।
- फ़ाइलों की गिनती की कोई लिमिट नहीं है। फ़ोन पर छोटे बैच जल्दी पूरे होते हैं।
प्राइवेसी
कन्वर्ज़न आपके ब्राउज़र में होता है। आपकी इमेज किसी सर्वर पर अपलोड नहीं होतीं, इसलिए आप इसे अनरिलीज़्ड डिज़ाइन और क्लाइंट के काम के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या PNG से WebP कन्वर्ज़न लॉसलेस है?
हो सकता है। लॉसलेस पर टिक करें तो हर पिक्सल ज्यों का त्यों रहता है। टिक न करें तो फ़ाइलें काफ़ी छोटी होती हैं और डिटेल में थोड़ा नुकसान होता है, जो आमतौर पर दिखता नहीं।
क्या WebP में ट्रांसपेरेंट बैकग्राउंड बना रहता है?
हाँ। WebP लॉसी और लॉसलेस दोनों मोड में ट्रांसपेरेंसी सपोर्ट करता है। इसलिए ट्रांसपेरेंट हिस्से ट्रांसपेरेंट ही रहते हैं।
क्या एक साथ कई PNG को WebP में बदल सकते हैं?
हाँ। जितनी चाहें PNG जोड़ें, एक बार कन्वर्ट करें पर क्लिक करें और सब डाउनलोड करें (.zip) इस्तेमाल करें। फ़ाइलों की गिनती या रोज़ की कोई लिमिट नहीं है।
वेबसाइट के लिए कौन-सी क्वालिटी सेटिंग ठीक है?
ज़्यादातर फ़ोटो और इलस्ट्रेशन के लिए उच्च ठीक है। लोगो, आइकन और स्क्रीनशॉट के लिए लॉसलेस पर टिक करें। पेज जल्दी खुलें और थोड़ी नरम डिटेल चल जाए, तो मध्यम आज़माएँ।
क्या मेरी WebP फ़ाइलें सभी ब्राउज़र में चलेंगी?
हाँ। Chrome, Edge, Firefox और Safari के सभी मौजूदा वर्ज़न WebP दिखाते हैं। सिर्फ़ Internet Explorer जैसे बहुत पुराने ब्राउज़र इसे नहीं दिखा पाते।
क्या दूसरी तरह की इमेज भी WebP में बदल सकते हैं?
यह पेज PNG फ़ाइलें लेता है। JPG और JFIF फ़ोटो के लिए JPG से WebP इस्तेमाल करें।